उत्तराखंड

Uttarkashi: आपदा क्षेत्र धराली में सीडीओ की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने रखी मांगें

Admindelhi1
1 Nov 2025 4:54 PM IST
Uttarkashi: आपदा क्षेत्र धराली में सीडीओ की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने रखी मांगें
x

उत्तरकाशी: मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आपदा प्रभावित धराली हर्षल वैली में पहुंच कर गांव में चौपाल लगाकर समस्या सुनी।

उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। मन्दिर परिसर में आयोजित चौपाल में कृषि, उद्यान, जलागम, स्वजल, राजस्व, ग्रामीण निर्माण, वन, ग्राम्य विकास, आजीविका, आदि विभागीय अधिकारियों की मौजदूगी में जन समस्याएं सुनी गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र वासियों के बीच पहुंचकर क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं निराकरण की ओर केन्द्रित करने के सार्थक प्रयास किये जायेगें l धराली आपदा प्रभावित ग्रामीणों की पुनर्वास, खीर गंगा में मलबा चैनलाइज कार्य, कृषि ऋण माफी, आदि जन समस्याएं व सुझाव सामने आए l

ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आपदा सम्बंधित कार्यो को कारगर व ठोस नीति के तहत समावेशी रूप में जोड़ने के प्रयास किये जाएं l तत्पश्चात विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने - अपने विभागों से सम्बंधित राज्य एवं केंद्र सरकारी की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

कृषि विभाग द्वारा बागवानी व कृषि सम्बंधित कार्यो के लिये ग्रामीणों को निःशुल्क कृषि यंत्र व उर्वरक खाद आवश्यक उपकरण वितरित किये गये l आजीविका गतिविधियों के तहत आर्थिकी सुदृढ़ करने की जानकारी भी क्षेत्र वासियों को आजीविका ग्रामीण मिशन द्वारा प्रदान की गई l

इस मौके पर परियोजना निदेशक अजय सिंह, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएल वर्मा, ग्राम प्रधान अजय नेगी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे l

Next Story