उत्तराखंड

Uttarkashi: जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान

Admindelhi1
4 Feb 2026 6:44 PM IST
Uttarkashi: जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान
x

उत्तरकाशी: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना रहा।

बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. हिमाद्रि रौकली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग करते हुए कैंसर रोग की समय पर पहचान, नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली तथा उपलब्ध उपचार सुविधाओं के बारे में अपने विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जन जागरूकता ही कैंसर से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर संजय बिजल्वाण, अनिल बिष्ट, गिरीश उनियाल, हरिशंकर नौटियाल, जिला चिकित्सालय में कार्यरत अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।कार्यक्रम में डॉ बी एस रावत ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों में आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन कर, कैंसर रोग के प्रति आमजन को जनजागरुक किया जा रहा है साथ ही उनके द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Next Story