उत्तराखंड

Uttarkashi: भाजपा की एकता यात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सरदार पटेल को नमन

Admindelhi1
25 Nov 2025 4:59 PM IST
Uttarkashi: भाजपा की एकता यात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सरदार पटेल को नमन
x
"भाजपा ने निकाली एकता यात्रा"

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने एक एकता यात्रा लक्ष्येश्वर, कलेक्ट्रेट ,भैरव चौक, विश्वनाथ चोक तक निकाली।

यात्रा के दौरान 'एकता का संदेश' देने के नारे लगाए गए। वहीं सरदार पटेल के चित्र के साथ राष्ट्र की एकजुटता का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि स्वराज विद्वान ने सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि लौह पुरुष ने लगभग सैकड़ों रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में सद्भाव, सहयोग और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पर महामंत्री महावीर नेगी व अन्य भाजपा नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश को दिशा देते हैं। कार्यक्रम में धनारी मण्डल अध्यक्ष प्रेम दत्त भट्ट, रजनीश चौहान,महामंत्री शम्भू प्रसाद भट्ट, नितिन पयाल, गौतम रावत, राममोहन उनियाल ,राजेन्द्र गंगाडी आदि मौजूद रहे।

Next Story