Uttarkashi: अविमुक्तेश्वरानंद ने किया गौहत्या विरोधी अभियान का आह्वान

उत्तरकाशी: ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को गौहत्या जारी रहने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सभी को गौहत्या रोकने का संकल्प लेना हाेगा।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोपाल मणि महाराज और सीता शरण महाराज की ओर से गौ प्रतिष्ठा संकल्प सिद्ध अनुष्ठान एवं दिव्या धेनु मानस गौ कथा में रविवार को चौपड़ धार पहुंचे। इस माैके पर उन्होंने हिंदुओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे गाे माता को धक्का मार रहे हैं। दूध तक तो गाय ठीक है और उसके बाद गाय को सड़कों में छोड़ दे रहे हैं। गाय से बढ़कर कुछ नहीं है सबसे श्रेष्ठ धन गाे माता है।
उन्होंने कहा कि आज हर घर में तीन प्रकार की समस्याएं हैं आर्थिक,रोग और कलह सबसे बड़ी समस्या है। आर्थिक जिसका समाधान गौ सेवा है और गौ सेवा से धन की प्राप्ति होती है। आर्थिक मजबूत होते ही रोग दूर भागते हैं और कलह घर के अंदर प्रविष्टि नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गाय में ही आय छिपी हुई है।
इस दौरान कथा वक्ता गोपाल मणि महाराज ने कहा कि 33 करोड़ देवी-देवताओं का चलता-फिरता मंदिर इस पृथ्वी पर केवल गौ माता है। उन्होंने कहा कि
बीमार के लिए अस्पताल,भक्त के लिए भगवान और शिष्य के लिए गुरु है गौ माता। गौ की महानता की तो स्वयं राम-कृष्ण भी तय नहीं कर सकते। जिस गौ माता का मल भी गणेश के रूप में प्रथम पूजा जाता है,वो गौ माता कितनी पावन होगी।





