उत्तराखंड

Uttarkashi: स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Tara Tandi
27 Oct 2024 6:48 PM IST
Uttarkashi: स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: पुलिस ने मोरी में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है.
स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत कार्यवाही करते हुए मोरी पुलिस ने बीती रात एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बिट्टू सिंह (24) पुत्र रामलाल निवासी मोरी के रूप में हुई है.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक के विरुध NDPS Act की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Next Story