उत्तराखंड
Uttarakhand के हास्य कलाकार घन्ना भाई की बिगड़ी तबीयत, चार दिनों से वेंटिलेटर पर
Tara Tandi
11 Feb 2025 12:24 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : फेमस हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबीयत ठीक नहीं है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बीते चार दिन से वो वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स उनकी हेल्थ पर निगरानी कर रहे हैं।
चार दिन से वो वेंटिलेटर पर है हास्य कलाकार घन्ना भाई
आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण की माने तो घन्ना भाई को पहले पेसमेकर लगाया गया था। जिसके बाद से ही वो हॉस्पिटल में नियमित तौर पर ह्रदय संबंधी जांच करवाने जा रहे थे।
बता दें कि कुछ समय पहले यूरिन में उन्हें ब्लड आ रहा था। चेकअप के लिए वो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान खून चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।
कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में किया अभिनय
आपको बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में अभिनय किया है। राजनीति में भी घन्ना भाई अपना हाथ आजमा चुके है। साल 2012 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। साल 2022 में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।
TagsUttarakhand हास्य कलाकारघन्ना भाईबिगड़ी तबीयतचार दिनवेंटिलेटर परUttarakhand comedianGhanna Bhaihealth deterioratedfour days on ventilatorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





