उत्तराखंड

उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने दिया सोनिया और राहुल गाँधी को लेकर विवादित बयान, मचा बवाल

Kunti Dhruw
15 April 2022 5:54 PM GMT
उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने दिया सोनिया और राहुल गाँधी को लेकर विवादित बयान, मचा बवाल
x
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के बिवादित बयान से बवाल मच गया है।

देहरादून, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के बिवादित बयान से बवाल मच गया है। गणेश जोशी ने कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर टिप्पणी करते गणेश जोशी ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने की जरुरत किसी को नहीं है, कुछ समय बाद कांग्रेस खुद ही खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया है। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने जोशी से माफी मांगने को कहा है। साथ ही इस मामले पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।


राहुल गांधी और सोनिया पर ​अभद्र टिप्पणी
उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शक्तिमान प्रकरण से सुर्खियां बटोरने वाले गणेश जोशी का एक बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गणेश जोशी राहुल गांधी और सोनिया पर ​अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। गणेश जोशी ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरुरत नहीं है जब तक कांग्रेस में राहुल और सोनिया रहेंगे, कांग्रेस अपने आप ही समाप्त होती जाएगी।
​कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर भी ली चुटकी
बीजेपी नेता ने कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में एक महीने बाद कहीं जाकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सका। इस दौरान भी पार्टी के अंदर की गुटबाजी साफ देखने को मिली। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी एलान कर दिया और अलग पार्टी बनाने की बात कही है। जोशी ने कहा कि बीजेपी पर लोगों को भरोसा बढ़ता जा रहा है। क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में कांग्रेस छोड कर बीजेपी में आए थे उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ उनको मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी जब से युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली है। प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में आने की संभावना पर उन्होंने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं संभव हैं। गणेश जोशी के बिवादित ​बयान पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है।


Next Story