उत्तराखंड

Uttarakhand: शादी का झांसा देकर,युवती के साथ दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
1 July 2024 9:50 AM IST
Uttarakhand: शादी का झांसा देकर,युवती के साथ दुष्कर्म
x
Uttarakhand उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने जब इसकी शिकायत युवक के पिता से की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती और युवक दोनों उत्तरकाशी जिले के रहने वाले हैं। युवती पहले देहरादून में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान उत्तरकाशी के पुरोला निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे अभिषेक ने उससे दोस्ती कर ली और उसके किराए के कमरे पर आने-जाने लगा। इसी बीच उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी युवक को दी तो वह आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। युवती की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Next Story