उत्तराखंड

उत्तराखंड : दो दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Admin2
22 July 2022 4:41 PM IST
उत्तराखंड : दो दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट
x
इन जिलों में भारी बारिश के आसार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड के मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। जो संकेत मिल रहे हैं उसके हिसाब से बारिश से जिलों में मामूली राहत रहेगी।


source-toi


Next Story