उत्तराखंड

उत्तराखंड: धनतेरस पर गहने देखने आईं महिलाओं ने चुराईं चार जोड़ी पायल, गिरफ्तार

Teja
2 Nov 2021 6:17 PM GMT
उत्तराखंड: धनतेरस पर गहने देखने आईं महिलाओं ने चुराईं चार जोड़ी पायल, गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

महिलाओं जो भेजा गया जेल
जनता से रिस्ता वेबडेसक | ज्वेलर की दुकान में गहने देखने आई दो महिलाओं ने मौका पाकर चार जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर लीं और टी एस्टेट की तरफ फरार हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि सोमवार को दो महिलाएं प्रेमनगर स्थित गायत्री ज्वेलर्स के यहां गहने देखने के लिए आई थीं। काफी देर तक वह गहने देखती रही। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने चार जोड़ी पायल चोरी कर लीं और वहां से निकल गईं। ज्वेलर चंदन कुमार ने जब गहनों का मिलान किया तो चार जोड़ी चांदी की पायल कम पाई गईं। उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रेमनगर थाना पुलिस की। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज जांची। जिसमें दोनों महिलाओं की ओर से पायल चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। आसपास के अन्य सीसीटीवी की फुटेज में महिलाएं टी एस्टेट की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस ने महिलाओं को टी एस्टेट से गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की पहचान चंपा देवी और कमला दोनों निवासी दुर्गेश नगर, कटघर, मुरादाबाद उत्‍तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें

देहरादून के राजपुर थाना पुलिस ने नशे के कैप्सूल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जाखन पुलिस चौकी के इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि सोमवार को वह सहस्रधारा हेलीपैड के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कैप्सूल बरामद हुए। आरोपितों की पहचान मनोज मनवाल निवासी नया गांव व नीरज उनियाल निवासी उनियाल गांव, चंबा टिहरी के रूप में हुई है।

Next Story