उत्तराखंड
Uttarakhand: बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटा
Bharti Sahu 2
21 July 2024 10:16 AM IST

x
Uttarakhand: हल्द्वानी के लालडांठ निवासी एक महिला के दूसरी पुत्री को जन्म देने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पति, सास और ननद की ओर से महिला को लात-घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा गया। लालडांठ रोड निवासी रेखा जोशी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई। शादी के बाद पति ने बेटे की चाहत में भ्रूण जांच का दबाव बनाया। साथ ही बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने जब इसका विरोध किया तो गर्भावस्था में उससे मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पति व अन्य ससुरालियों का व्यवहार उसके लिए बदल गया।। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।
TagsUttarakhandबेटीपैदाससुरालमहिलापीटा Uttarakhanddaughterbornin-lawswomanbeaten up जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





