
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस बार प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए होगा. एग्जाम के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन जारी हैं, जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले एक और बड़ी खबर उत्तराखंड से आई है.
उत्तरखंड सभी विश्वविद्यालयो में इस वर्ष से नई शिक्षा नीति लागू करेगा. नई शिक्षा नीति लागू करते ही प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाएगा.राज्य विश्वविद्यालयों की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम तैयार किए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में पूर्व में टास्क फोर्स गठित की गई थी.
उच्च शिक्षा मंत्री को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया था. इसके अलावा कुमाऊं विवि के कुलपति एनके जोशी की अध्यक्षता में दून विवि, उत्तराखंड मुक्त विवि, श्रीदेव सुमन विवि एवं अल्मोड़ा विवि के कुलपतियों को सदस्य के रूप शामिल कर पाठ्यक्रम निर्माण समिति गठित की गई थी.





