उत्तराखंड

Uttarakhand: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Tara Tandi
4 Aug 2024 11:25 AM IST
Uttarakhand:  बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
x
Uttarakhandउत्तराखंड:आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम सामान्य रहेगा.
Next Story