उत्तराखंड
Uttarakhand: मौसम बिगड़ा रहने के आसार, IMD जारी किया अलर्ट
Tara Tandi
8 July 2024 11:55 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड :मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हो बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों में भूस्खलन के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश की सम्भावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भूस्खलन के चलते प्रदेश में 98 मार्ग बंद
बता दें प्रदेश में बीते रविवार को 135 मार्ग बंद हुए। जबकि 109 मार्ग छह जुलाई से बंद थे। इस तरह 244 सड़कें बंद थी। पीडब्लूडी के अनुसार इनमें से 146 मार्गों को खोला जा चुका है। लेकिन अभी भी 98 मार्ग बंद है। इनमे से एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, 8 मुख्य जिला मार्ग, 2 अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग हैं। जिन्हे खोलने का कार्य अभी जारी है।
TagsUttarakhand मौसम बिगड़ा आसारIMD जारी अलर्टUttarakhand weather likely to worsenIMD issues alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





