उत्तराखंड

Uttarakhand का मौसम : गर्मी ने किया बेहाल , पहाड़ों में तीव्र बौछारों की चेतावनी

Ashish verma
23 May 2025 9:54 PM IST
Uttarakhand का मौसम : गर्मी ने किया बेहाल , पहाड़ों में तीव्र बौछारों की चेतावनी
x
Uttarakhand का मौसम

Dehradun.देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो रही है। इसके अलावा देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी के खेल के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडराने लगे, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी चारधाम समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। यात्रा मार्गों देहरादून।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो रही है। इसके अलावा देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी के खेल के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडराने लगे, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी चारधाम समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। यात्रा मार्गों पर आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही धूप भी आती-जाती रही।आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही धूप भी आती-जाती रही।


Next Story
null