उत्तराखंड

Uttarakhand weather: बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

Bharti Sahu 2
30 July 2024 4:21 AM GMT
Uttarakhand weather: बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
x
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस बीच बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गए हैं। देहरादून समेत कई इलाकों में आज भी मौसम बिगडा हुआ है। बीते कई दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास बाधित हुआ है। जबकि यमुनोत्री हाईवे राना चट्टी के समीप व डबरकोट के पास बंद है। स्थानीय प्रशासन लगातार मार्ग खोलने में जुटा है। बीआरओ और एनएच हाईवे खोलने में जुटा ​है। यमुनोत्री राजमार्ग खरादी से आगे किशाला पुल के समीप मार्ग अवरुद्ध हुआ हैं।
मौसम विभाग ने अनुसार आज मंगलवार को भी तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं
Next Story