
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देहरादून में बुधवार देर शाम को मौसम का मिजाज बदला और झमाझम वर्षा शुरू हो गई। इससे गर्मी और उमस से आम जन को खासी राहत मिली।रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच शहर में कई स्थानों पर जलभराव की सूचनाएं भी आईं। हालांकि जिन स्थानों पर पानी भरा, वह कुछ समय बाद निकल गया।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की है।
सोर्स-jagran
Next Story





