उत्तराखंड

उत्तराखंड: विजिलेंस ने रंगे हाथों कानून-गो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 April 2022 4:10 PM IST
उत्तराखंड: विजिलेंस ने रंगे हाथों कानून-गो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x

उत्तराखंड न्यूज़: रुड़की तहसील में तैनात एक कानून-गो को विजिलेंस देहरादून की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। काननू-गो ने एक व्यक्ति से 143 कराने के एवज में रिश्वत की मांग की और रिश्वत न देने पर उसकी 143 करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने उसकी शिकायत विजिलेंस में की। विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को रुड़की तहसील में जाल बिछाते हुए कानून-गो को 15 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद तहसील में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मंडावली गांव के प्रदीप ने अपनी भूमि किसी को किराये पर दी थी। कार्य शुरू करने के लिए जमीन की 143 करानी थी लेकिन बताया गया कि 143 करने के लिए कानून-गो ने रिश्वत की मांग की।पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत देहरादून विजिलेंस से की, जिसके बाद विजिलेंस ने तहसील में कार्रवाई करते हुए कानूनों को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तहसील में अभी कानून-गो से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मचा हुआ है।

Next Story