उत्तराखंड
Uttarakhand : टिहरी जिले में खाई में कार गिरने से तीन की मौत, 11 घायल
Tara Tandi
31 March 2024 4:36 PM IST

x
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 11 घायल हो गए। नरेंद्रनगर के थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे गजा तहसील में गजा-दंदचाली-चंबा मोटर मार्ग पर दुवाकोटिधार के पास हुई। कार चंबा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि वाहन में 14 लोग सवार थे। कार पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा, जिससे वह खाई में जा गिरी। भट्ट ने बताया कि धर्मवीर असवाल (45) और रितिका (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगवीर सिंह रावत (40) नामक एक अन्य की गजा के एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति का अब भी गजा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और बाकी को एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
Tagsटिहरी जिलेखाई कार गिरनेतीन मौत11 घायलTehri districtcar falls into ditchthree dead11 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





