उत्तराखंड

Uttarakhand : इन इलाकों में आज होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Tara Tandi
18 July 2024 2:27 PM IST
Uttarakhand :  इन इलाकों में आज होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड: मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के दो जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आठ जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार के साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदियों के पास ना जाने की हिदायत दी गई है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। की इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
Next Story