उत्तराखंड

उत्तराखंड: प्रवासी ने बनाया सेब उत्पादन को अपना स्वरोजगार

Kajal Dubey
14 July 2022 1:18 PM GMT
उत्तराखंड: प्रवासी ने बनाया सेब उत्पादन को अपना स्वरोजगार
x
पढ़े पूरी खबर
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विकासखंड के डुंगरी ग्राम पंचायत के समेती में सेब उत्पादन से किसानों की तस्वीर बदलेगी। किसानों ने क्षेत्र में सेब के पौध लगाए थे जिनमें अच्छा फल उत्पादन हुआ है।
समेतीगांव के 12 किसानों ने गाला और डेलिसस प्रजाति के 100 पौधे लगाए थे। क्षेत्र के किसानों ने फरवरी और मार्च 2021 में सेब के पौध लगाए थे। एक साल की मेहनत और देखरेख के बाद एक पौध में करीब पांच किलो फल लगे हैं। इससे उत्साहित किसानों ने क्षेत्र में सेब उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसान बसंत बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में बाहर का सेब 250 रुपये किलो मिल रहा है। वह इस सेब को 200 रुपये किलो की दर से बेचेंगे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते थे लेकिन कोरोना काल में उनकी नौकरी चली गई जिसके बाद एक साल खाली बैठने पर उन्होंने सेब उगाने का निर्णय लिया। उन्होंने सेब उत्पादन के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया। बसंत कहते हैं कि मेहनत रंग लाई है अगले साल और पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेब के साथ ही क्षेत्र को माल्टा, संतरा, नींबू के उत्पादन में नंबर वन बनाने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story