उत्तराखंड: छह दिन से लापता एक व्यक्ति का मंगलवार को शव बरामत, जंगल से पुलिस ने बरामद किया शव

फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पाटी (चंपावत)। यहां छह दिन से लापता एक व्यक्ति का मंगलवार को शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पाटी क्षेत्र के ग्राम डसिया चामी निवासी हयात सिंह (42) पुत्र नैन सिंह का शव कजीना के जंगल से पाटी पुलिस ने बरामद किया। मृतक कोरोना काल से पूर्व दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी ने बताया कि हयात तीन फरवरी से अपने गांव से अचानक गायब हो गया था। खोजबीन के बाद परिजनों ने छह फरवरी को पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गश्त के दौरान पुलिस ने मंगलवार को कजीना के जंगल के पास शव मिला। शव की शिनाख्त हयात सिंह के रूप में की गई। दरोगा मोहन भट्ट ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया।





