उत्तराखंड

उत्तराखंड भयानक हादसा! कार के घाटी में गिरने से 12 लोगों की मौत

Rani Sahu
18 Nov 2022 6:24 PM GMT
उत्तराखंड भयानक हादसा! कार के घाटी में गिरने से 12 लोगों की मौत
x
उत्तराखंड। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ में एक भयानक हादसा हो गया है। एक कार खाई में गिर गई है। इसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। घाटी में बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर हिमांशु खुराना (Collector Himanshu Khurana), पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल समेत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। एक कार के घाटी में गिरने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लोग घायल हो गए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का सही कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस (police) इस बात की जांच कर रही है कि वाहन चालक की ओर से कोई गलती हुई है या कोई और कारण है। यह घटना उत्तराखंड के जोशीमठ में हुई।

Source : Hamara Mahanagar

Next Story