उत्तराखंड
Uttarakhand: मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Tara Tandi
23 March 2025 1:00 PM IST

x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में आज अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने चार जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप परेशान करेगी.
उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि मैदानी जिलों में चटख धूप निकलने की वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है.
तापमान में होगी वृद्धि
बता दें राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक है. इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं हरिद्वार का न्यूनतम तापमान 13.44 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.07 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पर्वतीय क्षेत्रों में, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
TagsUttarakhand मैदानी इलाकोंचढ़ेगा पाराजिलों बारिश अलर्टUttarakhand plainsmercury will risedistricts are on rain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





