उत्तराखंड

Uttarakhand: मंगलौर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 8:10 AM IST
Uttarakhand:  मंगलौर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
x
Uttarakhand: रुड़की के मंगलौर क्षेत्र निवासी नाबालिग कस्बे में ही 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह सोमवार को पैदल स्कूल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर लंढौरा रोड स्थित एक पार्क में ले गए। आरोप है कि वहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे नगर थाने के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में जब वह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
Next Story