उत्तराखंड

Uttarakhand: ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पत्नी समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 9:52 AM IST
Uttarakhand:  ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पत्नी समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
x
Uttarakhand उत्तराखंड: थाना पिरान कलियर क्षेत्र के महमूदपुर निवासी मो.अयाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र शादाब का पत्नी से घरेलू विवाद पिछले एक साल से न्यायालय में चल रहा है, जिसके चलते शादाब की पत्नी अपने मायके रह रही है। हाल ही में शादाब अपनी मां की दवाई लेने के लिए मुकरर्बपुर थाना पिरान कलियर जा रहा था तभी शादाब की पत्नी और उसके भाइयों, भाभी व अन्य परिवारजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी के साथ पीड़ित का अपहरण करने को कोशिश भी की गई।
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से शादाब की पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया और थाने ले आए। वहीं पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी समेत सात लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस के अतिरिक्त मामले में जांच करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Next Story