उत्तराखंड
Uttarakhand:मां की हत्या कर शव को बाथरूम में रख, बेटा फरार
Bharti Sahu 2
27 July 2024 11:31 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां की निर्मम हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद शव को बाथरूम में रखकर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के गड़कोट गांव में बेटे ने लकड़ी के फट्टे से वार कर मां की हत्या कर दी। गुरुवार रात को किसी बात को लेकर 32 वर्षीय अनिल ढौंडियाल पुत्र सदानंद ढौंडियाल निवासी ग्राम गढ़कोट, छांछिरौ का 58 वर्षीय मां रामेश्वरी देवी से विवाद हो गया था।
पत्नी ने बीचबचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे लकड़ी के एक फट्टे से मां के सिर पर लगातार कई बार वार किए। इससे रामेश्वरी देवी की मौत हो गई। आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में रख दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को जब मामले का पता लगा तो इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।
TagsUttarakhandमांहत्याबेटाफरार Uttarakhandmothermurdersonabsconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





