
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में हृदयाघात से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को भी केदारनाथ और यमुनोत्री में तीन-तीन श्रद्धालुओं ने हृदयाघात आने से दम तोड़ दिया। इसके साथ केदारनाथ में अब तक 70 और यमुनोत्री में 37 श्रद्धालुओं की मौत हृदयाघात से हो चुकी है। जबकि, ऋषिकेश समेत चारों धाम में यह संख्या 155 पहुंच गई है।जानकारी के अनुसार, केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी भूपेंद्र कुमार चौहान (54) की बेस कैंप में तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वजन भूपेंद्र को तत्काल चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोर्स-jagran
Next Story





