उत्तराखंड
Uttarakhand: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक
Tara Tandi
27 Dec 2024 12:03 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है. पूर्व पीएम के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित किया है. जिसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है.
उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक रहेगा. जिसे लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया हैं. बता दें सात दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही शासकीय और मनोरंजन के कोई कार्य नहीं होंगे.
92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है वह काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
TagsUttarakhand पूर्व PM मनमोहन सिंहनिधन उत्तराखंडसात दिनराजकीय शोकUttarakhand Former PM Manmohan Singhpassed away Uttarakhandseven daysstate mourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





