
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में इस बार छह दिन पहले मानसून आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी। भले ही मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी।
खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी। शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भले सामान्य के आसपास रहा, लेकिन दिन की चटक धूप से गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस बार उत्तराखंड में 11 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।
Tagsझुलसानेगर्मीआगाज़मानसूनधूपप्रकोपscorchingheatonsetmonsoonsunshinefuryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





