उत्तराखंड

Uttarakhand: औली से गौरसों बुग्याल तक बनाया जाएगा रोपवे, जल्द शुरू होगा सर्वे

Tara Tandi
8 Aug 2024 3:52 PM IST
Uttarakhand: औली से गौरसों बुग्याल तक बनाया जाएगा रोपवे, जल्द शुरू होगा सर्वे
x
Uttarakhand उत्तराखंड: वासियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। चमोली में औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे बनाया जाएगा। इसके सर्वे के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की 23वीं बोर्ड बैठक में सर्वे के निर्देश दिए हैं।
औली से गौरसों बुग्याल तक बनाया जाएगा रोपवे
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की 23वीं बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पर्यटन मंत्री ने औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे बनाने के लिए जल्द सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में समूह ‘क’ और ‘ख’ सेवानियमावली-2013 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है।
दो किमी लंबाई का बनाया जाएगा रोपवे
आपको बता दें कि औली से गौरसों तक प्रस्तावित रोपवे दो किमी लंबाई का है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष बजट प्रस्तावित है। जनवरी, फरवरी व मार्च में तो गौरसों बर्फ से लबालब रहता है। जिस कारण यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। बर्फ पिघलने के बाद भी यहां पर्यटक आएं इसलिए रोपवे बनाया जाना है। इसके साथ ही यहां पैदल ट्रैक भी बनाए जाने हैं।
Next Story