उत्तराखंड

Uttarakhand Rains: भारी बारिश से बागेश्‍वर में चार मकान ढहे

Bharti Sahu 2
27 July 2024 10:33 AM IST
Uttarakhand Rains: भारी बारिश से बागेश्‍वर में चार मकान ढहे
x
Uttarakhand Rains: बैकोड़ी में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। चार मकान भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। एक गाय तथा बछड़ा मलबे में दब गए हैं।
एक राज्यमार्ग समेत 16 ग्रामीण मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गए हैं। जिससे लगभग 50 हजार जनसंख्या प्रभावित हो गई है। वर्षा से बिजली, पानी, संचार सेवाएं भी पटरी से उतरी गईं हैं। जिला प्रशासन की टीमें खोजबचाव में जुटी हैं। बंद सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है। बाघेश्वर में
शुक्रवार रात
से अनवरत वर्षा हो रही है। सरयू, गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। बिजली, पानी का संकट बना हुआ है। हिमालयी गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिले में स्कूल बंद हैं। शिक्षक स्कूल जा रहे हैं। मंडलसेरा में रास्ते पानी से भर गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बाजार तथा कस्बाई क्षेत्र में सन्नटा पसरा हुआ है।
शुक्रवार को सुबह तक झमाझम वर्षा हुई। कपकोट तहसील के बड़ी पन्याली में भूस्खलन हुआ। जिससे उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह का कमरों का मकान ध्वस्त हो गया है।
Next Story