उत्तराखंड

उत्तराखंड : मुसीबत बनती जा रही बारिश, गंगोत्री हाईवे बंद

Admin2
18 July 2022 1:41 PM IST
उत्तराखंड : मुसीबत बनती जा रही बारिश, गंगोत्री हाईवे बंद
x
अन्य लोगों के वाहन जाम में फंस गए है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो रही हैं, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नगुण बाईपास के पास मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर कावंड़ियों व अन्य लोगों के वाहन जाम में फंस गए है।

सूचना के बाद बीआरओ की टीम मार्ग खोलने के लिए रवाना हो गई है। बंद सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। लेकिन, खराब मौमस और पहाड़ाें पर लगातार हो रही बारिश से नोडल एजेंसी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
source-hindustan


Next Story