उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बेरोजगारों से वसूले 21 करोड़ 75 लाख रुपये

Admin Delhi 1
1 April 2023 2:41 PM GMT
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बेरोजगारों से वसूले 21 करोड़ 75 लाख रुपये
x

काशीपुर: पीसीएस सहित राज्य की लोक सेवा के पदों पर भर्ती करने वाले प्रमुख आयोग उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आवेदन करने वालों से आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क) से वर्ष 2001-02 से 2021-22 तक कुल 21 करोड़ 75 लाख 86 हजार 879 रुपये की धनराशि वसूली है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता एड. नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से उसके द्वारा आवेदकों से वसूले गए शुल्क सहित विभिन्न सूचनाएं मांगी थीं। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/अनुभाग अधिकारी (लेखा) लेखानुभाग राजीव गुप्ता ने आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क) से प्राप्त धनराशि का विवरण उपलब्ध कराया है।

सूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2001-02 तथा 2014-15 में तो कोई धनराशि नहीं वसूली गई है और वर्ष 2018-19 में केवल 450 रुपए की धनराशि ही वसूली गई है। नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2002-03 में 2 करोड़ 55 लाख 54 हजार 719, वर्ष 2003-04 में 91 लाख 17 हजार 723, वर्ष 2004-05 में 28 लाख 64 हजार 986, वर्ष 2005-06 में 8 लाख 43 हजार, वर्ष 2006-07 में 23 लाख 79 हजार 700, वर्ष 2007-08 में 11 लाख 63 हजार, वर्ष 2008-09 में 3 लाख 89 हजार, वर्ष 2009-10 में 7 लाख 75 हजार, वर्ष 2010-11 में 16 लाख 26 हजार 160, वर्ष 2011-12 में 11 लाख 57 हजार 5, वर्ष 2012-13 में 7 लाख 55 हजार 700, वर्ष 2013-14 में 19 लाख 91 हजार 616, वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ 70 लाख 77 हजार 380, वर्ष 2016-17 में 1 करोड़ 49 लाख 07 हजार 510, वर्ष 2017-18 में 3 करोड़ 9 लाख 31 हजार 145 रुपए की धनराशि आवेदन करने वालों से प्राप्त की गई है।

वर्ष 2019-20 में 2 करोड़ 7 लाख 62 हजार 205 रुपये, कोविड महामारी के वर्ष 2020-21 में 12 लाख 26 हजार 379 रुपये जबकि वर्ष 2021-22 में 7 करोड़ 40 लाख 64 हजार 201 रुपये की धनराशि लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क) से प्राप्त की गई है।

Next Story