उत्तराखंड

उत्तराखंड : होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, होटल मालिक फरार

Tara Tandi
3 Sep 2023 12:26 PM GMT
उत्तराखंड : होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, होटल मालिक फरार
x
xहल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर एएचटीएफ ने महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है जबकि होटल स्वामी फरार है। होटल सीज कर दिया गया है। एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग फोर्स (एएचटीएफ) को सूचना मिली कि गायत्री होटल में देह व्यापार किया जा रहा है।
इस पर शुक्रवार रात एएचटीएफ होटल पहुंची। यहां देह व्यापार कर रहे दो ग्राहक और एक महिला के साथ ही होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। होटल मालिक रमेश सिंह नेगी फरार है।
पुलिस ने चंदन सिंह डसीला निवासी गौलापार, अमर बाबू निवासी बरेली, नारायण राम (होटल मैनेजर) निवासी चंपावत, गिरीश चंद (होटल मैनेजर) निवासी लमगड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही नैनीताल जिले की रहने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया है। होटल सीज कर दिया गया है। इसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
शॉपिंग मॉल पर लगाया जुर्माना
नैनीताल रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मार्ट में बिना सत्यापन के कर्मचारियों को पर काम पर रखा है। जांच में बात सही मिली। मॉल संचालक पर पुलिस ने 10 हजार का जुर्माना लगाया।

Next Story