उत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस माँ बेटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी तक कुछ नही कर पाई, आरोपी अभी तक फरार

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 9:14 AM GMT
उत्तराखण्ड पुलिस माँ बेटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी तक कुछ नही कर पाई, आरोपी अभी तक फरार
x

देवभूमि क्राइम न्यूज़ अपडेट: उत्तराखंड के रुड़की में मां और छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. जानकारी मिली है कि चार कार सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इस मामले में नामजद आरोपी सोनू लोकेशन मिलने के बाद छापेमारी में नहीं मिला। पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। कलियर इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी के साथ कार सवारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी दोनों को गंगनहर के किनारे फेंक कर फरार हो गया था। यहां से किसी तरह दोनों मां बेटी थाने पहुंचे। पुलिस ने रुड़की निवासी सोनू समेत तीन-चार अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। रात में ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया। दूसरे दिन दूसरी सर्जरी की गई। बच्ची की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला का बयान दर्ज किया.

गंगनहर पटरी पर हुई इस बेहद सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए रात 11 से एक बजे तक गंगनहर पटरी से गुजरे सभी वाहनों को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल भी खंगाली जा रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस पूरी सक्रियता के तहत जांच में जुटी है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। सोनू निवासी रुड़की के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।– प्रमेंद्र डोबाल,एसपी देहात

डॉक्टरों की गहन निगरानी में है बच्ची: छह साल की बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची को डॉक्टर की गहन निगरानी में रखा गया है।

Next Story