उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस ने विशेष कार्य बल के साथ मिलकर 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
2 Dec 2022 6:28 PM IST

x
नैनीताल क्राइम न्यूज़ अपडेट: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस व विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूषा ने रुद्रपुर में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर में एक मामले में आरोपित 4 बदमाश फरार थे।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गदरपुर के थाना प्रभारी राजेश पांडे की अगुवाई में एसटीएफ व पुलिस की एक टीम का गठन किया। आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस व एसटीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





