उत्तराखंड
Uttarakhand : यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आस्था के साथ खिलवाड़, अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Tara Tandi
2 July 2024 4:09 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : यात्रा पड़ावों में अवैध अंग्रेजी शराब का व्यवसाय तेजी से फैल रहा है। आये दिन कोई न कोई व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को बेचते हुए पकड़ा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग जानकीचट्टी पर एक युवक को शराब बेचते गिरफ्तार किया है।
जानकीचट्टी यात्रा मार्ग पर अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार को यमुनोत्री धाम के मुख्य पडाव जानकीचट्टी में बडकोट पुलिस ने नेपाली मूल के युवक सुशील शर्मा (31) निवासी उत्तरकाशी को 1 पेटी 2 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी
चारधाम यात्रा के बीच अवैध नशे व मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस यात्रा मार्ग पर अवैध नशे व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की गिरफ़्तारी को लेकर नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है।
TagsUttarakhand यमुनोत्री यात्रा मार्गआस्था खिलवाड़अवैध शराबएक युवक गिरफ्तारUttarakhand Yamunotri Yatra routetampering with faithillegal liquorone youth arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





