उत्तराखंड

उत्तराखंड : अब महिलाएं भी फायर ब्रिगेड विभाग में होंगी शामिल

Admin2
17 May 2022 4:44 PM IST
उत्तराखंड : अब महिलाएं भी फायर ब्रिगेड विभाग में होंगी शामिल
x

सोर्स-MUMBAILIVE

400 महिलाएं अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जिसमें महिलाओं को फायर ब्रिगेड विभाग में शामिल किया जा रहा है. पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में रोजाना 400 महिलाएं अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट हो रहा है, फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद महिला अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी और फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी.

फायर ब्रिगेड विभाग की भर्ती परीक्षा में 11 हजार 4 सौ महिला अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है. हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में रोजाना 400 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है. भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों में गजब का का उत्साह देखने को मिल रहा है. यह प्रक्रिया आगामी एक महीने तक चलेगी इस दौरान नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट खुद मौके पर मौजूद रह कर फिजिकल टेस्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
Next Story