उत्तराखंड

उत्तराखंड: अब प्रदेश में महिलाएं भी बेचने लगी हैं स्मैक, एक महिला 4 लाख के ड्रग्स के साथ हुई गिरफ्तार

Admin Delhi 1
29 March 2022 1:18 PM GMT
उत्तराखंड: अब प्रदेश में महिलाएं भी बेचने लगी हैं स्मैक, एक महिला 4 लाख के ड्रग्स के साथ हुई गिरफ्तार
x

देवभूमि क्राइम न्यूज़: उत्तराखंड में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। चरस, गांजा, स्मैक, अफीम, एलएसडी और न जाने क्या क्या अवैध कारोबार चल रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि अब महिलाएं भी स्मैक के धंधे में उतर चुकी हैं। ऐसी ही एक खबर हरिद्वार से है..यहां स्मैक की तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से करीब 4 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है। महिला बरेली से स्मैक की तस्करी कर लाई थी। उसे ये माल आगे किसी और व्यक्ति को डिलीवर करना था। अब पुलिस उस शख्स की भी तलाश में जुट गई है। महिला ने बताया कि महिलाओं पर पुलिस ज्यादा शक नहीं करती है, इसलिए वो इस धंधे में उतर गई थी। उधर नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की। स्मैक ला रही महिला की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया था।

रानीपुर क्षेत्र के रेगुलेटर पुल सलेमपुर के पास महिला को टीम द्वारा पकड़ लिया गया। 55 साल की महिला तस्कर ने अपना नाम दिलशादा बताया, जो कि पिरान कलियर की रहने वाली है। महिला के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत बाजार में 4 लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Next Story