उत्तराखंड

Uttarakhand News: सेल्फी लेते समय पहाड़ी से गिरा युवक

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 11:57 AM IST
Uttarakhand  News: सेल्फी लेते समय पहाड़ी से गिरा युवक
x
Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में से दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेना युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान भी जा सकती थी। बताया गया कि पहाड़ी पर सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने के कारण युवक खाई में गिर गया। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक का रेस्क्यू कर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है। टना बीते मंगलवार देर शाम की है। जहां अलकनंदा नदी के किनारे माणा में पहाड़ी पर सेल्फी लेते और प्रकृति के नजारों को मोबाइल फोन मे कैद करते समय पहाड़ी से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंची। घायल को बद्रीनाथ विवेकानंद हॉस्पिटल उपचार के लिए पहुंचाया गया।घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया है।
Next Story