उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: महिलाएं क्षैतिज आरक्षण के लिए विस कूच करेंगी

Gulabi Jagat
2 Nov 2022 4:58 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: महिलाएं क्षैतिज आरक्षण के लिए विस कूच करेंगी
x
उत्तराखंड न्यूज
देहरादून। 30 प्रतिशत उत्तराखंड महिला क्षैतिज आरक्षण बहाल किये जाने की मांग को लेकर तमाम महिला संगठनों से जुड़ी नारी शक्ति और युवाओं ने सचिवालय कूच किये जाने का निर्णय लिया। बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ीं महिलाएं और युवा संगठन के लोगों ने परेड ग्राउंड में अपनी मांगों को लेकर एक सभा का आयोजन किया।
इस दौरान कुछ महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आंदोलन में शामिल हुईं। सभा के दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए उन्हें सचिवालय कूच करना पड़ेगा। आंदोलन में शामिल महिलाओं ने उत्तराखंड की नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारे लगाये। संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया।
महिलाओं ने कहा यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि यह हमारे हकों की लड़ाई है। हमने यह राज्य पहाड़ की बेटियों और युवाओं के लिए मांगा था, लेकिन उन्हें आज भी नौकरी से वंचित होना पड़ रहा है। सभी महिलाओं ने सरकार से 30 प्रतिशत महिला आरक्षण दिये जाने की मांग उठाई है।
Next Story