उत्तराखंड

Uttarakhand News: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 8:07 AM IST
Uttarakhand News: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत
x
Uttarakhand News: दुर्घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर हुई। यहां कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश से घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर हुई। यहां कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर दो शव बरामद हुए। कार के अंदर घायल पड़े अन्य लोगों बाहर निकाला गया। घटना के बाद सड़क तक स्वयं पहुंचे लोगों को भी मामूली चोट आई हैं। चारों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नोएडा के सेक्टर 134 निवासी 32 साल के अनिल कुमार (चालक) और बुलंदशहर निवासी 31 साल के अजय के रूप में हुई है।
Next Story