उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली में तीन और शव बरामद
Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 10:11 AM IST

x
Uttarakhand News: उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर पिछले माह अतिवृष्टि और बादल फटने से आई आपदा के मलबे से गुरुवार को तीन और शव मिले। रुद्रप्रयाग जिला आपदा केंद्र के अनुसार, ये शव दोपहर बाद तलाशी अभियान के दौरान लिंचोली से बरामद हुए। शवों के पास मिले आधार और एटीएम कार्ड के जरिये मृतकों की पहचान सुमित शुक्ला, कृष्ण पटेल और लाल बहादुर पटेल के रूप में की गई है। 31 जुलाई की रात केदारनाथ के पैदल रास्ते में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। लिंचोली पड़ाव में भी भूस्खलन होने से उसके मलबे में लोग दब गए थे।
शवों के पास मिले आधार और एटीएम कार्ड के जरिये मृतकों की पहचान सुमित शुक्ला, कृष्ण पटेल और लाल बहादुर पटेल के रूप में की गई है।
लिंचोली में दो लोगों के शव पहले बरामद हुए थे, जबकि गुरुवार को तीन और शव मिले।
TagsUttarakhandउत्तराखंडकेदारनाथमार्गतीनशवबरामद UttarakhandKedarnathroadthreebodiesrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





