उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज: चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि हुई तय
Gulabi Jagat
5 Oct 2022 4:29 PM GMT

x
उत्तराखंड न्यूज
करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। जो कि विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की गयी है। इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर को भैयादूज पर्व पर तुला लगन में सुबह आठ बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3:35 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्न कूट पर्व पर शीतकाल के लिए 12ः01 मिनट पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 12 बजकर 09 मिनट पर सर्व सिद्धि योग, और अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे।
आपको बता दें अब तक बदरीनाथ में 14.35 लाख, केदारनाथ में 13.23 लाख, गंगोत्री 5.80लाख, यमुनोत्री में 4.56लाख लोग दर्शन कर चुके हैं।

Gulabi Jagat
Next Story