उत्तराखंड
Uttarakhand News: बाइक की टक्कर से भीमताल झील में गिरा शिक्षक
Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 8:39 AM IST

x
Uttarakhand News: भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ घूमने आए शिक्षक को टक्कर मार दी. इस दौरान शिक्षक भीमताल झील में गिर गया. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज के बच्चों का टूर भीमताल घूमने के लिए आया था. जहां बच्चे और शिक्षक भीमताल डैम में झील को लेकर जानकारी ले रहे थे. तभी एक तेज बाइक रफ्तार युवक ने टीचर को ठोकर मार दी और टीचर सीधे झील में जा गिरे. जिसके बाद वे झील में डूबने लगे. शिक्षक को डूबता देख नाव संचालक ने अपने एक साथी के साथ झील में उतरकर बचा लिया. बाकी के शिक्षकों ने युवक को पकड़कर मामले की शिकायत पुलिस से की|
Next Story





