उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के छात्रों का भी बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन

Gulabi Jagat
23 July 2022 12:22 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के छात्रों का भी बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन
x
उत्तराखंड न्यूज
अल्मोड़ा। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी 12वीं के परीक्षा परिणामों में केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं की कक्षा में करन जोशी ने 96.6% अंक, ओजस्वी बिष्ट ने 95.2%, कनिका मेहता ने 94.2%, बबीता बिष्ट ने 92.8% तथा हिमानी कांडपाल ने 92.4% अंक प्राप्त कर विधालय टाॅप किया। इनके साथ ही सुभम सिंह ने 83.8%, आदित्य प्रकाश ने 82.4% तथा इसा पांडे ने 82.4% अंक प्राप्त किए।
वहीं सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र जय जोशी 93.4%, रिषभ तिवारी ने 93%, गर्वित जोशी ने 92.8% अंकों के साथ स्कूल टाॅप किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Next Story