उत्तराखंड

Uttarakhand News: रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से मची भगदड़

Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 9:27 AM IST
Uttarakhand News:   रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से मची भगदड़
x
Uttarakhand News: डोईवाला के अठूरवाला में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर में आग लगने से पास में खड़ी बाइक जल गई। बुधवार सुबह अठूरवाला स्थित एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद उक्त भवन यानी टिन शेड से लपटें निकलती देखी गईं। आग देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाई और पानी डालकर आग बुझाई।
आग लगने से टिन शेड में रखा सामान और एक बाइक जल गई।जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उधर, खाद्य पूर्ति अधिकारी विभूति जुयाल ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आग लगने वाली जगह से एक जली हुई मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर के कुछ प्लास्टिक के कप तथा गैस सिलेंडर तोड़ने वाला कांटा मिला है, जिससे यह संदेह है कि इस कमरे में गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का अनाधिकृत कार्य किया जा रहा था।
Next Story