उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Gulabi Jagat
8 Sep 2022 1:24 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
x
उत्तराखंड न्यूज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे स्थित कबाड की दुकानो की चैकिंग का अभियान के तहत दिनांक-07/09/2022 को कुण्डा पुलिस के द्वारा हरियावाला तिराहा से एक कबाड़ की दुकान में बने कमरे में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संजीत साह पुत्र सुधीर शाह निवासी धर्मपुर द्वारा प्लास्टिक की पन्नी बनाने वाली फैक्ट्री को अपना होना बताया था फैक्ट्री में लगभग 125 किलो तैयार सिंगल यूज़ प्लास्टिक की पन्नियां एवं 225 किलो कच्चा दाना प्लास्टिक बरामद हुआ। चूँकि मौके पर फैक्ट्री मे सिंगल यूज प्लास्टिक की पन्नीयो का भी उत्पादन किया जा रहा है। जबकि वर्तमान मे उत्तराखण्ड शासन देहरादून के पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के पत्र संख्या 84/38-1-20-13(11)/2001 दिनांक 16 फरवरी 2021 की अधिसूचना के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमानुसार प्रतिबंध एवं प्रतिषेध किया गया है। मौके पर उप जिलाधिकारी के आदेशानुसार नायब तहसीलदार को बुलवाया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण कर प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री को विधिवत रूप से सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Next Story