उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज: मधुबन आश्रम में 18 को होंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम
Gulabi Jagat
16 Aug 2022 4:11 PM GMT

x
उत्तराखंड न्यूज
ऋषिकेश। मुनिकी रेती कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में 18 अगस्त से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम होंगे।
आश्रम के महंंत स्वामी परमानंद दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्णोउत्सव, महाभिषेक,संकीर्तन, नृत्य नाटिका, प्रवचन एवम दिव्य महा प्रशाद का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम 18 अगस्त को कृष्ण जन्म उत्सव, 19 अगस्त को जन्माष्टमी, 20 अगस्त को नन्द उत्सवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें देश विदेश से भक्तगण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
इस अवसर पर हर्ष शर्मा, रास बिहारी भी उपस्थित थे।
Tagsउत्तराखंड न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story